• Thu. Oct 22nd, 2026

विजयादशमी अन्याय और अधर्म को त्यागने की प्रेरणा देने वाला अवसर: मंत्री तोखन

0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

बिलासपुर। विजयादशमी पर बिलासपुर में रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। साइंस कॉलेज मैदान और कोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल हुए। दोनों स्थानों पर रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। आतिशबाजी और जय श्रीराम के नारों के बीच पूरा परिसर उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान तोखन साहू ने कहा कि विजयादशमी केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अहंकार, अन्याय और अधर्म को त्यागने की प्रेरणा देने वाला अवसर है। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सत्य, मर्यादा और धर्म की स्थापना का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन शक्ति के सदुपयोग और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। शक्ति का उपयोग सदैव समाज के कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए होना चाहिए। शमी पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने नागरिकों से बुजुर्गों का सम्मान करने, उच्च मानवीय मूल्यों को अपनाने और आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। दोनों आयोजन स्थलों पर रावण दहन के दौरान सियावर रामचंद्र की जय, पवनसुत हनुमान की जय और भारत माता की जय के जयकारे गूंजते रहे। तोखन साहू ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *