• Thu. Oct 22nd, 2026

देश की सुरक्षा में शहीद जवानों का बलिदान हमेशा रहेगा याद

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

बिलासपुर। देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस एवं अद्र्धधसैनिक बलों के जवानों को बुधवार को सकरी स्थित दूसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पुलिस बैंड की धुन के बीच परेड आयोजित कर शहीद जवानों को सलामी दी गई। इस दौरान उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में शहीद हुए पुलिस और अद्र्धधसैनिक बलों के जवानों के नामों का वाचन किया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक ने उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और उनके प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और दूसरी वाहिनी की सेनानी प्रतिभा पाण्डेय सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और शहीद परिवारों के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *