• Tue. Oct 27th, 2026

रायपुर और दुर्ग में ईडी की दबिश

0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। मंगलवार सुबह रायपुर और दुर्ग में अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची टीम ने दस्तावेजों की जांच शुरू की। रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर सुबह करीब चार बजे अधिकारी पहुंचे। वहीं, दुर्ग की ऋषभ कॉलोनी में बघेल्स कॉर्पोरेट के संस्थापक गुलशन बघेल के घर भी दबिश दी गई। गुलशन बघेल पहले खुद को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भतीजा बताकर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देने और एक महिला से ठगी के आरोपों के कारण चर्चा में आए थे। वहीं, नितिन डागा का ज्वेलरी और जमीन का कारोबार बताया जा रहा है। दोनों स्थानों पर श्वष्ठ की जांच जारी है। इस कार्रवाई को भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले से जोडक़र देखा जा रहा है, हालांकि एजेंसी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि छापेमारी किस मामले में की गई है और जांच के दौरान क्या जानकारी सामने आई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *