• Wed. Nov 4th, 2026

पांच घंटे के दौरे पर रायपुर आएंगे अमित शाह

0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का समापन आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगा। शाह करीब पांच घंटे राजधानी में रहेंगे। इस दौरान वे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे। शाह दोपहर 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5 बजे तक यहां रहेंगे। इसके बाद सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। शाम 5:55 बजे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 से रात 8 बजे तक आयोजित समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। समापन समारोह में राज्य की कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद पद्मश्री उषा बारले पंडवानी प्रस्तुत करेंगी। रात 9 बजे के बाद पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य की संगीत प्रस्तुति प्रस्तावित है। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्योत्सव मैदान तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने छह प्रवेश मार्ग निर्धारित किए हैं। करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर 300 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल और 25 एंबुलेंस तैनात रहेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *