बिलासपुर। जीपीएम जिले के तीन गांवों में 54 हाथियों के दल उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने कई ग्रामीणों के घर तोड़ दिए। खेत की फसल को रौंद दिया है। इससे ग्रामीण व किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर वन विभाग की टीम हाथियों को नियंत्रित करने में विफल नजर आ रही हैं। मरवाही वनमंडल क्षेत्र में 54 हाथियों का दल नाका, मटियाडांड, रूमगा और दानीकुंडी क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। खेतों में नई फसलें तैयार हो रही हैं, ऐसे में हाथियों की आवाजाही किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बीती रात दल ने मटियाडांड, कोचनारपारा और बहरीझोरकी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई एकड़ खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं कुछ ग्रामीणों के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों का दल लगातार आबादी वाले इलाकों और खेतों की ओर पहुंच रहा है। बीती रात भी हाथियों ने कई खेतों में घुसकर तैयार हो रही फसलों को नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों के सामने फसल बचाने के साथ ही अपनी संपत्ति की सुरक्षा की चुनौती खड़ी हो गई है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है।
54 हाथियों के दल ने घर तोड़े
Read Time:1 Minute, 44 Second