• Thu. Nov 5th, 2026

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भागीदारी से निवेश का मिलेंगे नए अवसर

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर। भारत के स्मार्ट सिटी मॉडल, आधुनिक शहरी सुविधाओं और सतत विकास की पहलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्पेन के बार्सिलोना में स्मार्ट सिटी एक्सपो वल्र्ड कांग्रेस-2026 में इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। 3 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक प्रदर्शनी में भारत ने भविष्य के शहरों के निर्माण की अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को दुनिया के सामने रखा। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भागीदारी से वैश्विक सहयोग, निवेश और तकनीकी साझेदारी के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का शहरी विकास तेजी से नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल शहरों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर, स्वच्छ वातावरण, सुगम परिवहन और आधुनिक सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में स्मार्ट और समावेशी शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रदर्शनी में विभिन्न देशों की सरकारों, शहरी नियोजन विशेषज्ञों, तकनीकी कंपनियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया। यहां स्मार्ट गवर्नेंस, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा दक्षता, आवास, जलवायु परिवर्तन, शहरी परिवहन और आधुनिक नगर प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है। साहू ने छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और बिहार की टीमों द्वारा प्रस्तुत शहरी विकास से जुड़े नवाचारों और उपलब्धियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने राज्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए आपसी अनुभव साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न देशों के पवेलियन का दौरा किया। साथ ही हुडको और एनबीसीसी के स्टॉलों पर शहरी अधोसंरचना, आवास और निर्माण क्षेत्र की नई पहलों की जानकारी ली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *