• Wed. Nov 4th, 2026

पोते ने दादी को लाठी से पीटा, मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

बिलासपुर। बाहर ज्यादा घूमने से मना करने की बात से नाराज पोते ने अपनी ही 65 वर्षीय दादी के सिर पर लकड़ी के खुरा से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने फोन कर अपने पिता को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम लोहर्सी सतनामीपारा निवासी नरबद कोशले पति स्व. तिरिथ राम कोशले 2 नवंबर की रात 10 बजे घर पर थीं। उसी समय पोता मृत्युंजय कोशले उर्फ बब्बू कोशले भी घर पर था। इस दौरान दादी नरबद ने उसे ज्यादा बाहर आना-जाना करने से मना कर रही थी। इसी बात पर मृत्युंजय कोशले अचानक गुस्से में आकर मोटा लकड़ी से नरबद के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मृत्युंजय ने अपने परिजन सजन कोशले को फोन से घटना की जानकारी दी। इस मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी है। हत्या की सूचना मिलने पर मृतिका का भाई भागवत महिलांगे अपने पड़ोसियों सुनील बंजारे और सुखसागर भारद्वाज के साथ भांजे सजन कोशले के घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पीछे की खिडक़ी से देखा तो नरबद कोशले खाट पर उल्टी पड़ी थीं और उनके पैर दिखाई दे रहा था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *