• Wed. Nov 4th, 2026

सौरभ से पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज

0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

रायपुर। करीब 6 हजार करोड़ रुपए के महादेव ऑनलाइन सट्टा घोटाले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की CBI कोर्ट ने 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। CBI की टीम उसे पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी। अब 12 नवंबर को उसकी दोबारा कोर्ट में पेशी होगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ में सट्टा नेटवर्क के आर्थिक और राजनीतिक कनेक्शन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सुनवाई के दौरान ED ने भी सौरभ की 3 दिन की रिमांड मांगी है। वहीं, बचाव पक्ष ने CBI की रिमांड का विरोध करते हुए प्रत्यर्पण की शर्तों का हवाला दिया। वकील का तर्क था कि ओमान से प्रत्यर्पण की मंजूरी ED के मामले में मिली थी, CBI के मामले में नहीं। सौरभ को 1 नवंबर को ओमान से भारत लाया गया था। वह 8 जुलाई से ओमान की हिरासत में था। उस पर रवि उप्पल और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विदेश से सट्टा नेटवर्क संचालित करने और रकम UAE तक पहुंचाने का आरोप है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाया कि रवि उप्पल और शुभम सोनी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *