• Wed. Nov 4th, 2026

सम्मान, सुरक्षा और पेंशन के लिए ड्राइवर करेंगे आंदोलन

0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

बिलासपुर। अपने अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान की लड़ाई को लेकर ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी एवं छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन ने एक बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने आगामी 12 नवंबर से देशभर में अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन शुरू करने का अधिकारिक ऐलान किया है। संगठन ने देश और प्रदेश के सभी ड्राइवरों से अपनी गाडिय़ां खड़ी कर इस आंदोलन को समर्थन देने और एकजुट होने का आह्वान किया है। बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ड्राइवर लंबे समय से अपनी मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी वाजिब मांगों को लेकर प्रयासरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इसी अनदेखी के विरोध में अब आर-पार के आंदोलन का निर्णय लिया गया है। प्रमुख मांग है कि ड्राइवरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए स्वतंत्र ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड बनाया जाए। प्रत्येक ड्राइवर को 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर सम्मानजनक पेंशन सुविधा दी जाए। सडक़ दुर्घटना के मामलों में ड्राइवरों को अपराधी मानने के बजाय उन्हें देश के सैनिक के समान सम्मान और निष्पक्ष न्याय दिया जाए। 1 सितंबर को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस के रूप में मान्यता देते हुए इस दिन सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *