• Wed. Nov 4th, 2026

10 रेलकर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार

0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

बिलासपुर। रेल पटरियों और ट्रेनों में संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर बड़े हादसों को टालने वाले बिलासपुर रेल मंडल के 10 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन ने मंगलवार को आयोजित समारोह में कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनकी सतर्कता व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। सम्मानित कर्मचारियों में सहायक लोको पायलट राकेश कुमार चौरसिया और जयराम कुमार, ट्रेन मैनेजर पीएस राव, प्रफुल्ल रंजन कुमार, अरुण कुमार, प्रेमलता, दिलीप कुमार बर्मन, अनुराग कुमार गुप्ता, एसके पाठक और विनोद कुमार शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में सजगता दिखाते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसी ने रेलवे ट्रैक पर अचानक आई जेसीबी को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को बचाया, तो किसी ने ब्रेक वैन से धुआं निकलने और हॉट एक्सल की पहचान की। इसके अलावा रेल फ्रैक्चर, वैगन में टूटी और लटकती कंट्रोल रॉड, टूटे चक्के तथा गंभीर ब्रेक बाइंडिंग की जानकारी समय पर दी। एक कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना तत्काल अधिकारियों तक पहुंचाई। मॉक ड्रिल में भी कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया। डीआरएम राकेश रंजन ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सतर्कता और जिम्मेदारी से ही संभावित हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने अन्य रेलकर्मियों से भी इसी समर्पण के साथ काम करने की अपील की। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *