• Wed. Mar 25th, 2026

38 किलो गांजा के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार…आटो से हो रही थी फरार…साढे चार लाख का गांजा समेत आटो भी जब्त

0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

बिलासपुर // सरकन्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग आटो में बैठे 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पांचों महिलाओं के कब्जे से करीब 38 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़ी गयी सभी महिलाएं ग्राम मटियारी थाना सीपत की रहने वाली है। 5 महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी महिलाओं को न्यायालय के सामने पेश किया है।

सरकन्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर 29 मई को छठघाट के आगे मोपका तोरवा रोड में पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसा्र मुखबीर की सूचना पर ग्राम मटियारी की तरफ जा रही दो अलग अलग आटो से 5 महिलाओं को पकड़ा गया। छानबीन के दौरान महिलाओं के पास से कुल 38 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गांजा प्लास्टिक बोरी में आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 और  CG 10 BJ 4414 से बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान दोनो आटो चालक अन्य सवारियों का इंतजार कर रहे थे। जबकि पांचो संदिग्ध महिलाएं आटो में पहले से ही बैठी थी। सरकन्डा थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने महिलाओं नाम और पता पूछा। महिलाओं ने पुलिस को अपना नाम ननकी सिसोदिया, इदिया गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला शिकारी और श्यामा शिकारी होना बताया।

महिलाओं ने बताया कि सभी लोग ग्राम मटियारी की रहने वाली हैं। महिलाओं के पास रखी बोरियों की तलाशी ली गयी। 5 प्लास्टिक बोरियों में करीब 38 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रूपये हैं। 2 सवारी आटो को भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध किया गया है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed