• Fri. Nov 6th, 2026

मंत्री तोखन साहू ने मैड्रिड में प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

बिलासपुर। भारत के छोटे और लघु उद्यमियों के लिए यूरोप के बाजारों में कारोबार विस्तार की संभावनाएं तलाशने तथा भारतीय युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जोर दिया है। स्पेन की आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्होंने मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर भारत और स्पेन के बीच आर्थिक, व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने भारतीय दूतावास के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। इसके बाद प्रवासी भारतीयों के साथ आयोजित संवाद में व्यापार, वाणिज्य, निवेश, उद्यमिता, बैंकिंग, रोजगार और सांस्कृतिक संबंधों को विस्तार देने पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों का अनुभव, व्यावसायिक नेटवर्क और विशेषज्ञता भारत की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। श्री साहू ने स्पेन की भौगोलिक स्थिति और स्पेनिश भाषा के वैश्विक प्रभाव को भारतीय कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि स्पेन के माध्यम से भारतीय उद्यमियों को दक्षिण अमेरिकी देशों के बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं को समझते हुए अपने उत्पादों और सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेष रूप से छोटे और लघु उद्यमियों को यूरोप के बाजारों से जोडऩे की जरूरत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *