• Fri. Nov 13th, 2026

रात में छह घंटे बंद रहेंगे ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों में चार्जिंग पॉइंट के इस्तेमाल को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी कोचों के चार्जिंग पॉइंट की बिजली बंद रहेगी। यानी लगातार छह घंटे तक यात्री मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज नहीं कर सकेंगे। रेलवे के इस फैसले के पीछे मुख्य वजह रात के समय होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है। अक्सर यात्री सोने से पहले मोबाइल और अन्य उपकरण चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसे में ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा चार्जिंग पर लगे मोबाइल की चोरी होने की आशंका भी रहती है। नई व्यवस्था के बाद रात में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार पहले से तैयारी करनी होगी। रेलवे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि ट्रेन में सवार होने से पहले अपने मोबाइल और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *