• Fri. Nov 13th, 2026

वार्षिक महासम्मेलन में तय होगा ब्राह्मणों की सामाजिक दिशा

0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद बिलासपुर व छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण नारी कल्याण संगठन बिलासपुर के तत्वाधान में बिलासपुर व समीपस्थ जिले को लेकर एक विप्र पारिवारिक- वार्षिक महासम्मेलन का आयोजन 15 नवंबर रविवार को अशोक वाटिका, अशोक नगर बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। वार्षिक सम्मेलन में समाज को दिशा देने, समाज की स्थिति, समाज में विशिष्ट गतिविधियों के संचालन पर विशेष रूप से परिचर्चा आयोजित है। वार्षिक महासम्मेलन में मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा के विधायक सुशांत शुक्ला रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि में विनय पाठक, हर्ष पांडेय, विनोद तिवारी, प्रदीप शर्मा, हर्षिता पांडेय, संदीप पांडेय, नंदकुमार चौबे अपनी विशिष्ट भूमिका के साथ उपस्थित रहेंगे। महासम्मेलन में समाज की विविध गतिविधियों पर चर्चा हेागी। सरयूपारीण नारी कल्याण समाज की ओर से विशेष रूप से रंगोली प्रतिभा, चित्रकला प्रतिभा, नृत्य कला प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभा, गायन एवं वादन सहित अन्य गतिविधियों का समावेश कर रुचि पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा जिसमें इस वर्ष विशेष रूप से समाज में धार्मिक गतिविधियों को विशिष्ट क्षेत्रों में जोडऩे के लिए भागवत आचार्य समूह को विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। समाज में विशिष्ट प्रतिभा रखने, वाले नवीन सेवा प्राप्त करने वाले एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि व दक्षता प्राप्त करने वाले, शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्राप्त करने वाले, उच्च शिक्षा वाले, समाज सेवा करने वाले समाज के विशिष्ट व्यक्तित्व का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। पूरे क्षेत्र के विप्रजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह, विप्र परिचर्चा, भविष्य की योजनाओं व उनके लिए दिशा निर्देश तय किए जाएंगे। आयोजन स्थल अशोक वाटिका बिलासपुर में ब्रम्ह सहभोज का आयोजन किया गया है। चर्चा व तैयारी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक में डॉक्टर प्रदीप शुक्ला, संजय शर्मा ( गौरहा ), संजय शर्मा, डॉ अनिल तिवारी, हेमंत कुमार शर्मा, नागेंद्र धर शर्मा, अश्वनी मिश्रा, जय श्रीशुक्ला समेत अन्य उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *