• Tue. Nov 17th, 2026

22 ट्रेनों में अचानक हुई टिकटों की जांच, 566 यात्री पकड़े गए

0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

बिलासपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने शिकंजा कसा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने 15 नवंबर को बिलासपुर स्टेशन सहित चांपा-बिलासपुर-भाटापारा रेलखंड में विशेष नाका टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान 22 ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। अभियान में कुल 566 मामले पकड़े गए, जिनसे 4 लाख 98 हजार 465 रुपए जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक, उप मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ की टीम ने जांच की। कार्रवाई के दौरान बिना टिकट यात्रा के 431 मामले सामने आए, जिनसे 4 लाख 19 हजार 185 रुपए वसूले गए। इसी तरह अनियमित टिकट पर यात्रा करने के 108 मामलों में 76 हजार 580 रुपए तथा बिना बुक कराए सामान ले जाने के 27 मामलों में 2 हजार 700 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *