• Tue. Nov 17th, 2026

ठगी के 8 मामलों में घिरे होटल कारोबारी की कोर्ट में पेशी

0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1.27 करोड़ रुपए की कथित ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामलों में गिरफ्तार होटल कारोबारी दीपक टंडन को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान वह हथकड़ी पहने मुस्कुराता और पुलिस की मौजूदगी में थम्ब्स-अप का इशारा करता नजर आया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कोर्ट से तीन दिन की रिमांड मांगी है। टंडन और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में पांच एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा बिलासपुर, सक्ती और कोरबा में भी धोखाधड़ी की शिकायतें और मामले सामने आए हैं। आरोप है कि दंपती ने कोयला खदानों में ठेका, ट्रांसपोर्टिंग और अन्य काम दिलाने का झांसा देकर कारोबारियों से रकम वसूली। टंडन के खिलाफ दर्ज आठवीं एफआईआर में एसईसीएल में ठेका दिलाने का भरोसा देकर दो लोगों से 56 लाख रुपए लेने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस अब अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों और ठगी की रकम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *