• Tue. Nov 17th, 2026

राउत महोत्सव की तैयारी शुरू, 28 नवंबर को होगा आयोजन

0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

बिलासपुर। रावत नाच महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। रावत नाच महोत्सव समिति इस वर्ष 49वें आयोजन की तैयारी में जुट गई है। 28 नवंबर को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में कार्यक्रम होगा। महोत्सव में बिलासपुर संभाग के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और दूसरे राज्यों से भी रावत नाच दलों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन की तैयारियों को लेकर रावत नाच महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, प्रतिभागी दलों की व्यवस्था और प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के संयोजक डॉ. कालीचरण यादव ने सदस्यों के साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। इस बार महोत्सव में शामिल होने वाले रावत नाच दलों के लिए एक विशेष प्रोत्साहन की घोषणा भी की गई है। यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु यादव ने अपनी ओर से महोत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक रावत नाच दल को 2 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस पहल को लोककला और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे प्रतियोगिता में शामिल होने वाले दलों का उत्साह बढ़ेगा और कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *