• Fri. Nov 20th, 2026

किसानों को प्रति एकड़ 13893 रुपए दिए जाएगा

0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

बिलासपुर। अभी तक किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान उपार्जित कर कृषक उन्नति योजनांर्तगत प्रति क्विंटल 3100 रूपये से न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान किया जाता रहा है, किंतु अब योजना अंतर्गत प्रति एकड़ की दर से किसानों को एक समान आदान सहायता राशि के अंतर्गत प्रति एकड़ 13893 रूपये दिया जाएगा। गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने पत्रकारों को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे किसानों को अपनी आवश्यकता व सुविधानुसार धान विक्रय की स्वतंत्रता मिलेगी व रकबे की तुलना में कम मात्रा में धान बेचने पर भी उन्हें निर्धारित प्रोत्साहन राशि का लाभ सुनिश्चित होगा। यह निर्णय किसानों की आय में वृद्धि आर्थिक सुरक्षा व कृषि के प्रति प्रोत्साहन की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से विविधीकरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान वैकल्पिक लाभकारी फसलों की ओर आगे बढ़ सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी केके शर्मा, जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्यउपस्थित रहे। श्री चंदेल ने कहा कि अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़11000 हजार रूपये से बढ़ाकर 15000 हजार दिये जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत अब तक 52 हजार से अधिक किसानों द्वारा 28 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिये पंजीयन करा लिया गया है। श्री चंदेल ने कहा कि धान के अलावा अन्य फसल जैसे दलहन तिलहन मक्का कोदो कुटकी रागी और कपास की फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10000 हजार रूपये दिये जाने का प्रावधान है। इस घटक के तहत् अब तक 426185 किसानों द्वारा 2 लाख 6 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के लिये पंजीयन करा लिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *