• Fri. Nov 20th, 2026

27 नवंबर को सजेगा रावत शौर्य नृत्य महोत्सव का मंच

0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

मस्तूरी। यादव समाज की पारंपरिक लोककला, शौर्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक एक बार फिर मस्तूरी में देखने को मिलेगी। रावत नाच की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए 27 नवंबर को 13वें रावत शौर्य नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मैदान में शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। रावत नाच महोत्सव समिति और बिलासपुर जिला यादव समाज (मस्तूरी) के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव में शामिल होने वाले नर्तक दलों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 15 हजार रुपये और रनिंग शील्ड, द्वितीय को 11 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले दल को 9 हजार रुपये दिए जाएंगे। चतुर्थ स्थान के दो दलों को 7-7 हजार और पंचम स्थान के तीन दलों को 5-5 हजार रुपये के साथ रनिंग शील्ड प्रदान की जाएगी। छठवें, सातवें और आठवें स्थान के दलों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा श्रेष्ठ नृत्य और उत्कृष्ट शस्त्र प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को व्यक्तिगत श्रेणी में विशेष पुरस्कार मिलेंगे। कार्यक्रम में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित कई जनप्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि अतिथि के रूप में शामिल होंगे। योजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष कन्हैया यादव, संयोजक दिलीप यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव, कृष्णा यादव, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव और शुभम यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजन समिति को उम्मीद है कि महोत्सव में बड़ी संख्या में नर्तक दल और लोककला प्रेमी शामिल होंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *