• Fri. Nov 20th, 2026

खराब सडक़ों को 10 दिसंबर तक बनाने के निर्देश दिए

0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

बिलासपुर। नगर निगम के अंतर्गत सडक़ निर्माण के कार्यों को 10 दिसंबर तक काम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कार्यों का निरीक्षण किया। मगरपारा चौक से मरीमाई होते हुए व्यापार विहार तक जाने वाली शॉर्टकट सडक़ का निर्माण इसी महीने पूरा हो जाएगा। सडक़ के डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है। इस सडक़ की स्वीकृति वर्ष 2022-23 में मिली थी। अब निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बुधवार को मरीमाई सहित निगम क्षेत्र में करीब 95 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सडक़ों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्धारित गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में ठेकेदारों की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने मंगला चौक से आजाद चौक तक करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बन रही सडक़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सडक़ के डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, पोल शिफ्टिंग, पेड़ों की शिफ्टिंग और अन्य जरूरी काम जल्द पूरा कर तत्काल डामरीकरण कराने कहा। सीएसईबी के साथ समन्वय बनाकर लंबित पोल शिफ्टिंग का काम भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इंदिरा सेतु से राम सेतु तक नदी के बाईं ओर करीब 9 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे अटल पथ का भी निरीक्षण किया गया। कमिश्नर ने सडक़ के डामरीकरण का काम जल्द शुरू कर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शेष रंगरोगन, सौंदर्यीकरण और पौधरोपण सहित अन्य कार्य भी तत्काल पूरे करने कहा। अशोकनगर से बिरकोना तक करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन गौरव पथ का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर ने डिवाइडर निर्माण और पोल शिफ्टिंग का काम जल्द पूरा करने कहा। उन्होंने सडक़ निर्माण में बाधक अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने सभी निर्माण स्थलों पर नियमित पानी का छिडक़ाव, उचित बैरिकेडिंग और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा, ताकि निर्माण के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने सभी सडक़ परियोजनाओं को दिसंबर अंत तक और अन्य निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *