• Sat. Nov 21st, 2026

स्टेशन पर लगा पेंशनर्स के लिए विशेष शिविर

0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

बिलासपुर। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नवंबर महीने में विभिन्न स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 नवंबर को करंजी और 19 नवंबर को कोरबा स्टेशन पर शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों में 56 से अधिक पेंशनर्स का आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाया गया। इस दौरान मनेन्द्रगढ़ और कोरबा की चिकित्सा टीमों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। शिविर में कर्मचारी कल्याण निरीक्षकों की टीम मौजूद रही। रेलवे मंडल की ओर से 1 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पेंशनर्स को उनके नजदीकी स्टेशन पर ही डिजिटल और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इन कार्यों के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *