• Thu. Mar 26th, 2026

मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जांजी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

बिलासपुर // विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी चौहान ने मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जांजी में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने मौजूद सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण करने के साथ ही पौधों को संरक्षित करने की जिम्मेदारी ले। पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उपहार स्वरूप जिला पंचायत सीईओ चौहान को पौधा भेंट किया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक से पौधरोपण एवं लोगों को इस हेतु प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तुरी जेआर भगत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रूचि विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक बाल्मिकी धीवर, अखिलेश सिंह, सरपंच शिवनाथ कुमार, सचिव परमेश्वर सोनवानी, ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कैवर्त्य, स्व सहायता समूह की महिलाये एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed