• Thu. Mar 26th, 2026

तीन महीने बाद खुला दरबार,,कलेक्टर ने 100 से अधिक लोगो की सुनी फरियाद,,,किसी ने मांगा पट्टा तो किसी ने मकान

0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second

बिलासपुर // तीन माह बाद सोमवार को आम जनता से साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन में कलेक्टर रूबरू हुए। चुनावी आचार संहिता समाप्त होेने के बाद एक बार फिर कलेक्टर ने जनता का फरियाद सुना। कलेक्टर अवनीश शरण ने जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुुर्गाे और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी और पर्याप्त खाद-बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने जनदर्शन में ही तत्काल कई समस्याओं का निराकरण भी किया। जनदर्शन में लगभग सौ से अधिक लोगों ने कलेक्टर को आवेदन दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे सकरी तहसील के गोबंद निवासी अब्दुल राशीद खान ने भूमि की मुआवजा राशि नही मिलने की शिकायत की। करते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तत्काल एसडीओ तखतपुर को समस्या निराकरण करने को कहा। ग्राम घुरू निवासी अंजनी श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाने की मांग की। रोजी मजदूरी करने वाली अंजनी ने बताया घर की स्थिति बहुत ही जर्जर है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

देवरीखुर्द की अंजनी शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बरतोरी में रसोइया पद पर नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। श्अजनी ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बच्चों के भरण-पोषण करने के लिए कोई भी साधन नहीं है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

बिलासपुर तहसील के ग्राम गतौरी निवासी मिलापा बाई ने भूमि का सीमांकन कराने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। मस्तुरी तहसील के ग्राम भनेसर निवासी श संतराम गेंदले ने पट्टा प्रदान किये जाने की गुहार लगाई। संतराम ने बताया कि भनेशर में पिछले 60 वर्षाें से मकान और बाड़ी बनाकर सपरिवार निवास करता है। कलेक्टर ने तत्काल मस्तूरी एसडीओ को जरूरी निर्देश दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed