• Thu. Mar 26th, 2026

सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क तैयारी हेतु पात्रता सूची जारी संभागस्तरीय चयन परीक्षा 30 जून को

0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

बिलासपुर // राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाना है। चयन परीक्षा में पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर विभाग के वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in में अपलोड कर दिया गया है साथ ही प्रवेश पत्र का प्रारूप भी अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश पत्र के प्रारूप को अभ्यर्थियों को स्वयं भरकर पासपोर्ट साईज के फोटो एवं परिचय पत्र (आधार कार्ड या अन्य) जिसमें अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी सही हो इसके साथ परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने के 1 घंटे पहले उपस्थित होना है। चयन परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र गांधी चौक पुराना हाई कोर्ट के सामने स्थित डेल्टा पब्लिक स्कूल में 30 जून को दोपहर 12 से 2ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी वेबसाईट में अपलोड कर दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed