• Wed. Mar 25th, 2026

भरवीडीह में स्वास्थ्य का मेला: आयुर्वेदिक इलाज से मिले रोग मुक्ति

0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

बिलासपुर // आयुष संचालक इफ्फत आरा के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में बिल्हा विकास खण्ड के आयुष ग्राम सिंघरी के अंतर्गत ग्राम भरवीडीह में त्रैमासिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सरपंच महेश्वरी कश्यप ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया। शिविर में 254 मरीजों का निःशुल्क इलाज व दवा वितरण किया गया। रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने काढ़ा भी पिलाया गया। बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन की जॉच की गई।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमुदिनी पटेल, एमडी कायचिकित्सा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का झुकाव आयुर्वेद की ओर बढ़ रहा है जिसे दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा विभिन्न योजना संचालित कर प्रत्येक व्यक्ति को निरोगी रखने की मंशा से छत्तीसगढ़ शासन कार्य कर रही है। शिविर में वात रोग, आमवत,उदर रोग,ज्वर, कास प्रतिश्यय, श्वास,अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग, पाण्डु, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का मौके पर ही इलाज किया गया। साथ ही साथ परहेज पर भी समझाइश दी गई। ऋतु अनुसार लोगों को खान पान आहार विहार दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में जागरूकता के लिए शरद ऋतु चर्या के पाम्पलेट वितरण किया गया। शिविर में अनुभवी एवम विषेषज्ञ डॉ मनोज भगत एमडी कायचिकित्सा, डॉ पारिजात अग्रवाल एमडी रोगनिदान, औषधि वितरण में राजेन्द्र शुक्ला, लक्ष्मी कुमार साहू, किशुन लाल ध्रुव काढ़ा वितरण एवम पंजीयन में ऋषिकेश भारद्वाज, राजकुमार दुबे, सत्य प्रकाश माथुर, कुशल प्रसाद यादव ने अपनी सेवाएं दी। शिविर प्रभारी डॉ कुमुदिनी पटेल ने मंच संचालन करते हुए सभी जनप्रतिनिधि, मितानिन एवम ग्रामीण जनों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *