• Thu. Mar 26th, 2026

जिले की सड़कों को चकाचक करने की तैयारी

0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

बिलासपुर // बरसात खत्म होते ही जिले में सड़क मरम्मत का काम जोर-शोर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सड़कों के मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री श्री अरूण साव ने भी विगत दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में सड़क मरम्मत के कार्य करने कहा था। निर्देशों के परिपालन में आज शहर के नेहरू चौक से पेण्ड्रीडीह तक बीटी पैच का कार्य शुरू किया गया। इसी प्रकार जिले की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। बारिश के कारण सड़कों में गड्ढ़ेे हो गए थे। इन गड्ढ़ों से लोगों को चलने मे काफी दिक्कत हो रही थी। उपमुख्यमंत्री ने नवंबर माह तक सभी सड़कों की मरम्मत कर चकाचक करने के निर्देश दिए हैं। सड़क मरम्मत हो जाने से लोगों को सड़कों पर चलने में काफी सुविधा होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed