• Thu. Mar 26th, 2026

मुख्यमंत्री नवप्रदेश के बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल

0 0
Read Time:4 Minute, 57 Second

बिलासपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान लखीराम आडोटोरियम में दैनिक नवप्रदेश समाचार पत्र समूह बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समूह के संस्थापक श्री यशवंत धोटे सहित जुड़े सदस्य एवं मीडिया प्रतिनिधियों को बधाई दी।

समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। बिरहोर समाज के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जशपुर निवासी सरल हृदय के धनी पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव को मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा साहित्यकार डॉ. सतीश जायसवाल, कुल सचिव सी.वी. रमन विश्वविद्यालय डॉ अरविंद तिवारी, कत्थक क्वीन नृत्यगुरु सुश्री वासंती वैष्वण, वरिष्ठ पत्रकार श्री नथमल शर्मा, कविकार साहित्यकार श्री रामकुमार तिवारी, व्यवसाय जगत के श्री कमल सोनी, सेवाकार्य से जुड़े श्री पीयूष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार व मुंगेली के नवप्रदेश समाचार पत्र के जिला प्रतिनिधि श्री सुशील शुक्ला, सूरजपुर के पत्रकार श्री संस्कार अग्रवाल, उपसंपादक नवप्रदेश श्री विक्रम सिंह ठाकुर को शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। आज के समय मे पत्रकारों का काम बहुत ही चुनौतिभरा व साहसी पूर्ण होता है। ऐसे में किसी पत्रकार द्वारा स्वयं का अखबार शुरू करके सफलता की ऊंचाईयों को छूना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दैनिक नवप्रदेश समाचार पत्र का प्रकाशन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखण्ड और मध्यप्रदेश राज्य से भी होता है। इसके पांच संस्करण हैं। यह सचमुच बहुत बड़ी बात है। उन्होंने नवप्रदेश के संस्थापक एवं सदस्यों को इसके लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने जशपुर के छोटे से गांव,भीतघरा के रहने वाले पद्मश्री से विभूषित श्री जागेश्वर यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर वर्ग के उत्थान में लगा दिया। उनके द्वारा पैदल ही बिरहोर निवासरत गांवों में जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी देते है साथ ही उन्हें जागरूक करने का कार्य करते रहे है। इस हेतु जशपुर, रायगढ़, कोरबा सहित अन्य जिलों में भी वे काफी लोकप्रिय है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नवप्रदेश संस्था व कल्याणी संस्था के मध्य नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता हेतु किए गए ओएमयू हस्ताक्षर को प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय मे प्रिंट मीडिया का काम चुनोती पूर्ण है। उन्होंने नवप्रदेश के बिलासपुर संस्करण के 10वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में सम्मानित होने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed