• Fri. Mar 27th, 2026

सिम्स में निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश खाने की गुणवत्ता और इलाज पर मरीजों ने जताई संतुष्टि

0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने सबसे पहले दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। रैंप के पास बन रहे दो नए लिफ्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में मिल रहे भोजन, इलाज और दवाईयों की जानकारी ली। मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई श्रीमती सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इमलीपारा के अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।

कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी ,लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed