• Thu. Mar 26th, 2026

सीपत प्राइमरी हेल्थ सेंटर का होगा 1 करोड़ रुपये से रिनोवेशन

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

बिलासपुर // सीपत स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से रिनोवेशन किया जावेगा। विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस से राशि जुटाई जाएगी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस सिलसिले में अस्पताल भवन और परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और इंजीनियरों के साथ बैठकर इसकी कार्ययोजना बनाई। उन्होंने अगले तीन महीने में यह कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी कार्य एजेंसियों को दी।

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में बने शासकीय आवास गृहों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं भी सुनी और रिनोवेशन की कार्ययोजना में इसे शामिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इलाज कराने आए मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिला वार्ड भी गए। उनसे चर्चा कर प्रसव सुविधा के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि बीते रात 3 प्रसव हुए हैं। जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। महीने भर में औसतन 90 प्रसव दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को कंबल वितरित किए जाए। अगले तीन दिन में जिले की सभी अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएं। कलेक्टर ने मुख्यालय में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनके आवास की मरम्मत और पेयजल की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में सिम्स के दो खाली पड़े हॉस्टलों का इस्तेमाल मेडिकल वार्ड के रूप में करने की अनुमति भी प्रदान की। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आकांक्षा दुबे, डीपीएम पीयूली मजूमदार, जनपद पंचायत सीईओ जेआर भगत, आरईएस ईई और सीजी एमएससी के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed