• Wed. Mar 25th, 2026

सुशासन के सिद्धांतों पर पूर्व कलेक्टर ठाकुर रामसिंह का संबोधन

0 0
Read Time:3 Minute, 48 Second

बिलासपुर // सुशासन सप्ताह हमें सुशासन के महत्व की याद दिलाता है। सुशासन से हमारा तात्पर्य है एक ऐसी व्यवस्था जो न्यायापूर्ण, पारदर्शी और जवाबदेह हो। हमें सुशासन को बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। सुशासन किसी भी देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं। उक्त बातें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं जिले के पूर्व कलेक्टर श्री ठाकुर रामसिंह ने सुशासन सप्ताह पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि कही। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांव की ओर थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों से अपने प्रशासनिक कार्यकाल का लंबा अनुभव साझा किया। अधिकारियों को उपयोगी टिप्स भी दिए। कार्यशाला में कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर रामसिहं ने सुशासन के सिद्धांत जैसे पारदर्शिता, जवाबदेहिता, नेतृत्व क्षमता और न्यायपूर्णता पर अपने विचार रखें। कलेक्टर ने श्री ठाकुर रामसिंह की प्रशासनिक कुशलता के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक बारीकियां सीखी। कार्यशाला में विभागों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रस्तुति भी दी गई। नगर निगम कमिशनर ने इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट और ऑनलाइन टैक्स सर्विसेंज के विषय में बताया। सीईओ जिला पंचायत ने जिला पंचायत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित शासन की अन्य फ्लैगशीप योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में किए जा रहे नवाचार बाईक एम्बुलेंस जानकारी दी गई। बताया गया कि कोटा के सुदुर वनांचलों में बाईक एम्बुलेंस के जरिए 5 हजार से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा पीएम जनमन योजना में हासिल की गई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं में प्रगति से अवगत कराया। कार्यशाला में वनमण्डला अधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, श्री शिव कुमार बनर्जी सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed