• Wed. Mar 25th, 2026

शोक सभा में दिव्यम साखरे और रियाज जुन्जानी को दी श्रद्धांजलि

0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

 

बिलासपुर 28 दिसंबर: आज स्थानीय ईदगाह चौक स्थित स्वर्गीय डीपी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में आयोजित शोक सभा में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल साखरे के सुपुत्र दिव्यम साखरे और बेलगहना के वरिष्ठ पत्रकार तथा संघ के सक्रिय सदस्य रियाज जुन्जानी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

सभा में उपस्थित सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति देने की कामना की। दो मिनट का मौन धारण कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चावला अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए शोक सभा में उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने प्रदेश महासचिव को मोबाइल द्वारा इस शोक सभा में उपस्थिती दर्ज कराते हुए शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त किए।

इस शोक सभा में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव ध्रुव चंद्रा, प्रदेश सचिव उमाशंकर साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारती यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिक मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, जिला प्रभारी ललित गोपाल,निर्मल सिंह,मो. इस्माइल,शिव कुमार तिवारी, संभागीय प्रभारी अनिल श्रीवास , संभागीय मीडिया प्रभारी तरूण मिश्रा आदि साथी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed