• Fri. Mar 27th, 2026

फरार वारंटियों पर कार्रवाई, तीन स्थायी और एक अन्य गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

बिलासपुर :— सरकन्डा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लम्बे समय से फरार चार वारंटियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस ने इसके अलावा सरकन्डा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।

 

चाकूबाज आरोपी गिरफ्तार

 

सरकन्डा पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ईमलीभाठा रोड लिंगियाडीह में एक व्यक्ति लोहे का चाकू रखकर लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। घेराबंदी कर रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रोशन श्रीवास को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

[फरार वारंटियों पर गिरी गाज,4 गिरफ्तार

 

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि निकाय और त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरकण्डा पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए रेड कार्यवाही को अंजाम दिया । पुलिस टीम ने तीन स्थायी वारंटी कलेश्वर केंवट, शंकर केंवट, चंदाबाई मन्नेवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वारंटी रवि ठाकुर को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

 

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आईजी के निर्देश पर फरारियों,वारंटियों को ना केवल गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया जाएगा। निगरानी शुदा बदमाशों और महिला,बच्चों के साथ अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देेने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed