• Thu. Mar 26th, 2026

पुलिस कप्तान का संदेश: सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी

0 0
Read Time:4 Minute, 54 Second

बिलासपुर :— यातायात नियमों का पालन का सीधा मतलब..जीवन की रक्षा…हमें गाड़ी चलाते समय हमेशा नियम निर्देशों का पालन करना चाहिए..। यदि आप सुरक्षित रहेंगे तो परिवार भी सुरक्षित रहेगा। पुलिस आपके साथ हैं..हमें पूरा विश्वास है कि आप लोग भी हमारे साथ है। यह बातें बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने यातायात सप्ताह कार्यक्रम आयोजन के दौरान कही। कार्यक्रम का आयोजन बिल्हा स्थित थाना परिसर में किया गया। इस दौरान मंच पर नोवा आयरन स्टील प्लांट के महाप्रबंधक अमित कुमार,डीजीएम कमल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

जानकारी हो कि जिले में इन दिनों यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। पुलिस विभाग और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से जगह जगह लोगों को जागरूक करने कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियो को जोड़कर जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तमाम व्यस्तताओं के बीच जगह जगह आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ना केवल शिरकत कर रहे हैं. बल्कि जनता रूबरू होकर यातायात सप्ताह के उद्देश्यों की जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को बिल्हा थाना स्थित परिसर में आयोजित यातायात सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत कर भीड़ को पुलिस कप्तान ने संबोधित किया।

 

अपने संबोधन में पुलिस कप्तान ने जीवन की सुरक्षा और संरक्षा के लिए यातायात नियमों का गंभीरता से लेने की बात कही। पुलिस कप्तान ने कई उदाहरण पेश कर जीवन में सुरक्षा के योगदान से अवगत कराया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि हम सबको यातायत निर्देशों का गंभीरता से पालन करना चाहिए। इस दौरान पुलिस कप्तान ने सबके बीच पहुंचकर हेलमेट का वितरण किया। साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने का निवेदन भी किया। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने के साथ गाड़ी नियंत्रण में चलाने की बात कही।

 

पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि हम हमेशा जल्दबाजी में होते हैं। लेकिन ऐसी जल्दबाजी किस काम की जो जीवन के लिए चुनौती बन जाए। सच्चाई तो यह है कि चुनौती तभी तक है जब तक जीवन है। इसलिए हमें सुरक्षित जीवन के साथ चुनौती को लेने की जरूरत है। क्योंकि चुनौती सिर्फ सुरक्षित जीवन की है। और इस चुनौती का सामना हम यातायात नियमों और निर्देशों के पालन से ही संभव है।

 

पुलिस कप्तान ने इस दौरान उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि यातायात नियमों का पालन से सब कुछ अपने आप सहज होना शुरू हो जाएगा। दूसरे लोग भी आप से प्रभावित होंगे। दुर्घटानाए नहीं होंगी या कम हो जाएंगी। सुरक्षा का वातावरण अपने आप तैयार हो जाएगा। यह सब तभी संभव होगा जब हम निर्देशों का पालन करना सीख जाएंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में पुलिस कप्तान ने अतिथियों के साथ हेलमेट का वितरण किया। लोगों से सुरक्षित यात्रा का संकल्प लिया। लोगों ने भी पुलिस कप्तान को यातायात निर्देशों का पालन करने का वादा किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टण्डन, थाना प्रभारी बिल्हा और जनमान्य नागरिको की विशेष उपस्थिति मे रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed