Read Time:1 Minute, 9 Second
बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की संशोधित समयसारणी जारी की है। जारी आदेश के अनुसार अब जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 6 मार्च को होगा। जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष केे निर्वाचन हेतु सम्मिलन 6 मार्च को होगा। इसी प्रकार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना 6 मार्च को जारी की जाएगी। जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना 6 मार्च को जारी की जाएगी। जनपद पंचायत मस्तूरी के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 11 मार्च को किया जाएगा।

Post Views: 23