• Wed. Mar 25th, 2026

कोर्ट रूम से लेकर गार्डन तक, हर कोना परखी कमिश्नर ने – दिए अहम निर्देश

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

बिलासपुर // कमिश्नर सुनील जैन ने आज कोनी में बन रहे नये संभागायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए तीन महीने की और मोहलत दी। आपने कहा कि हर हाल में 1 अगस्त से संभागायुक्त कार्यालय का संचालन इस नये भवन से शुरू किया जायेगा। लगभग ढाई एकड़ के क्षेत्र में 12 करोड़ रूपये की लागत से नये भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। फिनिशिंग के कार्य तेजी से हो रहे हैं। कमिश्नर ने भवन के विभिन्न हिस्सों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और कुछ सुधार के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अफसरों एवं ठेकेदार को दिए। श्री जैन ने निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से कोर्ट रूम सहित अधिकारियों के चेम्बर, लाईब्रेरी, रिकार्ड रूम, गार्डन, बैठक कक्ष, लिफ्ट आदि का निरीक्षण किया। जैन ने भवन के आस-पास के निर्माण कार्य एवं भूमि की जानकारी भी ली। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर संतोष ठाकुर, स्मृति तिवारी भी उपस्थित थीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed