• Wed. Mar 25th, 2026

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ राजस्व मामलों के त्वरित समाधान की दिशा में बड़ा कदम

0 0
Read Time:4 Minute, 24 Second

बिलासपुर // सुशासन तिहार में सकर्रा(तखतपुर )के ग्रामीणों को उप तहसील की सौगात मिली। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने समारोह पूर्वक उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सकरी तहसील के ग्राम सकर्रा को उप तहसील बनाया गया है। यहां नायब तहसीलदार सुश्री नेहा कौशिक की पदस्थापना भी कर दी गई है। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के पहल एवं प्रयासों से सकर्रा में उप तहसील का कार्यालय शुरू हो सका है। उप तहसील कार्यालय शुरू होने से ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्य सरकार की प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की नीति के फलस्वरूप यह उप तहसील शुरू किया गया है। इससे उस इलाके के 7 पटवारी हल्कों के 25 गांवों के 40 हजार किसानों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। उन्हें अब 25 किमी की लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी छोटे-मोटे कामों के लिए सकरी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुभारंभ के अवसर विधायक धरमजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी वस्त्रकार, दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, एसडीएम शिव कंवर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कामकाज में सुधार हुआ है। राजस्व मामलों के जल्द निपटारे के लिए उप तहसील कार्यालय शुरू किया गया है। सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से काम कर रही है। हमारी सरकार अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक का विकास हो, उनके सपने पूरे हो, इसके लिए लगातार काम कर रही है। विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। सकर्रा पुराना गांव है, अब यहां के लोगों के राजस्व मामले तेजी से निपटेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में विकास की किरण दूरस्थ गांवों में पहुंच रही है। जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सकर्रा उप तहसील में अमसेना राजस्व निरीक्षक मण्डल के 7 पटवारी हल्का शामिल होंगे। इनमें पटवारी हल्का 33 के अंतर्गत ग्राम कोड़ापुरी, मेड़पारा बाजार, सकेती, सांवाताल, पटवारी हल्का 34 के ग्राम कुरेली, केकराड़, ठाकुरकांपा, खजुरी, पटवारी हल्का 35 के ग्राम मुरू, पथराली, बुटेना, कबराकांपा, पटवारी हल्का 36 के ग्राम खरकेना, मेड़पार छोटा, डिघोरा, पटवारी हल्का 37 के ग्राम छतौना, बोड़सरा पाली, हल्का नम्बर 38 के ग्राम अमसेना, बेलमुण्डी तथा पटवारी हल्का 39 के ग्राम सकर्रा, कोपरा, सिधिरी, उड़ेला एवं सरसेनी शामिल हैं। नवगठित उप तहसील सकर्रा के उत्तर दिशा में तखतपुर तहसील, दक्षिण में बिल्हा तहसील, पूर्व में सकरी तहसील एवं पश्चिम में मुंगेली जिला का पथरिया तहसील स्थित है। इसका क्षेत्रफल 10433 हेक्टेयर है। नए उप तहसील कार्यालय शुरू होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed