• Wed. Mar 25th, 2026

देशभक्ति का जज़्बा जगाएगी तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री देंगे हरी झंडी

0 0
Read Time:4 Minute, 18 Second

बिलासपुर // ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक‘ अभियान के अंतर्गत 17 मई को जिले भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज बैठक लेकर इस आयोजन के विषय में जरूरी निर्देश दिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। शहरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा शाम 4 बजे मिनी स्टेडियम गांधी चौक से निकलेगी और लखीराम सभागार में समाप्त होगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

मंथन सभाकक्ष में तिरंगा यात्रा के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। निगम आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल तिवारी इस अवसर उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए आयोजन सफल बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा मिनी स्टेडियम से निकलकर लखीराम सभागार में समाप्त होगी। कलेक्टर ने कहा कि यात्रा गरिमा और अनुशासन के साथ निकाली जाए। स्कूली छात्रों के हाथों में देशभक्ति के नारे, और उत्साह बढ़ाने वाले बैनर पोस्टर हों। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। रैली में पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्रों, एनसीसी, एनएसएस स्काउट, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों को शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक‘ शीर्षक वाला बैनर आगे रखा जायेगा और ऑपरेशन सिंदूर का लोगो प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

यात्रा में “हम सेना के साथ हैं” और “ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र” जैसे बैनर व नारे लगाए जाएंगे। भारत की सेनाओं, सुरक्षाबलों एवं अर्धसैनिक बलों के योगदान को समर्पित प्लेकार्ड्स भी यात्रा में दिखाई देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित, संगठित एवं उत्साहजनक होनी चाहिए। देशभक्ति गीतों से सजी धुनें, झंडे एवं पोस्टर पूरे माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत करेंगे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर को समर्थन, सेना के प्रति सम्मान और नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है यह आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सम्मान को भी प्रदर्शित करता है।

बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, समग्र शिक्षा से रामेश्वर जायसवाल, एनएसएस राज्य समन्वयक मनोज सिन्हा, स्काउट, एनसीसी प्रभारी, सभी बीईओ, खेल अधिकारी, सभी जोन कमिश्नर सहित खेल संघ के प्रतिनिधि और प्राचार्य मौजूद थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed