• Fri. Mar 27th, 2026

जूनियर रेड क्रॉस के लिए प्राथमिक चिकित्सा शिविर और कॉलेजों में रक्तदान शिविर का निर्णय पुराने रिकॉर्ड राइट ऑफ, भवन निर्माण और मेडिकल शॉप समिति गठन को मिली मंजूरी

0 0
Read Time:4 Minute, 24 Second

बिलासपुर // कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रथम बैठक होने के कारण सभी सदस्यों ने कलेक्टर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात एजेंडा वार बैठक प्रारंभ हुई सर्वप्रथम श्री सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उसके उपरांत युवोदय रेडक्रॉस मितान की संक्षिप्त जानकारी पीपीटी के माध्यम से सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई इसके अंतर्गत सभी विकासखंड की 25 -25 ग्राम पंचायत एवं नगर के महाविद्यालय छात्र छात्राओं को इस समूह से जोड़ा जावेगा तथा उनके माध्यम से रेडक्रॉस की जानकारी एवं शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी सभी को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवोदय के माध्यम से 6 महीने उपरांत अन्य ग्राम पंचायत के युवाओं को जोड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा ।

बैठक में समिति के सदस्यों ने रेडक्रॉस मेडिकल शॉप में नियुक्ति किए जाने का अनुमोदन दिया। जूनियर रेडक्रॉस हेतु प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर कराए जाने का निर्णय लिया गया एवं महाविद्यालय रेडक्रॉस हेतु रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर स्वयं सभी महाविद्यालय के प्रचार्यो की बैठक लेंगे । रेड क्रॉस के जन जागरण कार्यों को भी नियमित आयोजित करने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने रेड क्रॉस के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया । कलेक्टर की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसके अंतर्गत पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार राइट ऑफ करने, क्रय समिति बनाने, भवन निर्माण एवं मेडिकल शॉप संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया ।

साथ ही केंद्रीय जेल को उनके चिकित्सालय हेतु गद्दे प्रदान करने, जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू में बच्चों के लिए फ्लोर मैट लगाने के निर्देश दिए गए कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का अनुरोध किया साथ ही शासन के विभिन्न विभागों के माध्यम से भी सदस्य बनाने हेतु लेख करने के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त सिम्स परिसर स्थित दो दुकानों जिसमें एटीएम का संचालन हो रहा है का किराया 10% बढ़ाये जाने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया ।

आज की बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अमित कुमार , डॉ बीएल गोयल अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा वाइस चेयरमैन,सुरेंद्र गुम्बर,सुनील सोंथालिया, डॉ राजीव अवस्थी, शैलेश वाजपेई,श्रीकांत सहारे, रत्नेश अग्रवाल,डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ एम ए जीवनी, डॉ मनोज सिन्हा, खोमेश मण्डावी, सुनीता असाटी,डीके साहू, डॉ मुकेश पांडे, सौरभ सक्सेना,डॉ आदित्य पांडे,लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed