• Thu. Jul 24th, 2025

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ ने जन्मदिन पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

बिलासपुर, 12 जून 2025 :— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर के छठ घाट स्थित सामुदायिक भवन में एक विशेष आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के सभी साथियों ने एकत्रित होकर केक काटा और ध्रुव चंद्रा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, सामने बने गार्डन में फलदार वृक्षों का रोपण भी किया गया।

 

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने बताया कि संघ की परंपरा के अनुसार, सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के जन्मदिन पर बिलासपुर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाता है। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य उपहार है।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा द्वय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश सचिव भूपेंद्र पांडे, द्वय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, पर्यावरण प्रेमी साखन दर्वे, चंद्र कुमार निर्णेजक, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, प्रदेश सचिव अनिल श्रीवास, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश सचिव उमाशंकर साहू, तरुण मिश्रा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत चावला ने भी दूरभाष के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति पत्रकार संघ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed