• Thu. Mar 26th, 2026

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेलनाडीह व दर्री में शिविर आदिवासी समुदाय को मिली शासन की कल्याणकारी योजनाओं की सौगात

0 0
Read Time:3 Minute, 57 Second

बिलासपुर // आदिवासी समुदायों और विशेष पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान”के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 15 जून से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत मेलनाडीह और विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत दर्री में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया और ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

मेलनाडीह में आयोजित शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों को आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पोषण, पेयजल, बिजली, मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजनाएं, उज्ज्वला योजना, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा जैसी 30 से अधिक योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।

*किसानों को मिला बड़ा लाभ*

सहकारिता विभाग द्वारा मेलनाडीह शिविर में 164 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। विभाग ने बताया कि कुल 36.51 लाख रुपए की ऋण सीमा स्वीकृत की गई है। महिला स्व सहायता समूहों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

*महिलाओं को मिला पोषण योजना का लाभ*

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि शिविर में  6 महिलाओं को पोषण ट्रांजेक्शन के तहत लाभान्वित किया गया है। साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं का लाभ दिया गया।

विकासखंड तखतपुर के दर्री ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में 2 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र और 5 निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से कई वर्षों से लंबित कार्यों के पूरे होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

शिविर में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री अमर सिंह सहित श्री हीरेंद्र गावड़े, श्री नारायण प्रधान, श्री प्रेमलाल सिंह, श्री रामजीत सिंह, सचिव श्री कुमार यादव, तथा पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। उन्होंने मौके पर हितग्राहियों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर ने जानकारी दी कि यह अभियान जिले के सभी विकासखंडों में 30 जून तक चलाया जाएगा, जिसके तहत विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र जनजातीय परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed