• Wed. Mar 25th, 2026

हर सुख-दुख में साथ रहने का भरोसा: छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ ने दिया आश्वासन

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

शक्ति :— छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की माता के बारहवीं ( पगड़ी ) कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व जैजैपुर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने बाराद्वार के विश्राम गृह में शोक सभा का आयोजन किया। इस सभा में प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए और छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के संस्थापक संरक्षक शंकर पांडे तथा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अनिल साखरे ने भी मोबाइल पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।

इसके पश्चात सभी ने शक्ति स्थित अशोक अग्रवाल के निवास पर जाकर उनसे भेंट की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ ने अशोक अग्रवाल को हर सुख-दुख में साथ रहने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मस्तूरी से ब्लाक अध्यक्ष विनोद बघेल, शक्ति जिला महासचिव निशिथ तिवारी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य व जिला प्रभारी छोटा भाई, हुलास चंद्रा, शालीक राम आदित्य, देवेंद्र कुमार सहित अन्य पत्रकार साथियों ने दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed