• Fri. Mar 27th, 2026

पशु मालिकों के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर तखतपुर प्रशासन की कार्रवाई पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज

0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तखतपुर प्रशासन ने एसडीएम के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम बनाकर बड़ी करवाई की।एसडीएम के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग तखतपुर, पशुपालन विभाग तखतपुर और जनपद पंचायत तखतपुर सीईओ की संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और पाया कि कई पशु मालिक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तथा अपने पशुओं को खुले में छोड़ रहे हैं । जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध तखतपुर/सकरी थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। एफआईआर निम्न प्रावधानों के तहत दर्ज की गईं-पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3 एवं 11, भारतीय न्याय संहिता की धारा 285, 291, इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय से भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत समन भी जारी किए गए हैं, जिसके तहत संबंधित पशु मालिकों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। प्रशासन और जनपद पंचायत तखतपुर टीम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। सड़क पर छोड़े गए पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और नगर, शहर, गाँव की स्वच्छता और सौंदर्य को भी प्रभावित करते हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं सीईओ ज.पं.तखतपुर अपने टीम के साथ स्वयं उपस्थित थे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed