बिलासपुर :— 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा जन्म जयंती के जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ने 15 नवंबर को पुलिस ग्राउण्ड बिलासपुर में आदिवासी समाज के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की थी। जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने
बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना एवं एक चौक का नामकरण इनके नाम पर करने ,. लाल खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर किए जाने की घोषणा के साथ ही
कोटा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी समाज के खिलाड़ियों के लिए खेल परिसर का निर्माण कार्य कराए जाने, जरहा भाटा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में जनजातीय बालक बालिकाओं के लिये 300 सीटर 200 सीटर अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निर्माण करने,कोटा ब्लॉक में समाज के लिये बड़ा सुसज्जित सामुदायिक भवन की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री घोषणा पर जिला प्रशासन ने अमल भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा केबाद जिला प्रशासन ने कोटा क्षेत्र में जमीन का सर्वे तथा मूर्ति लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर उनके प्रति आभार जताया है । छत्तीसगढ़ सर्व आदि समाज महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना उईके ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि बिरसा मुंडा जन्म जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की मांग को पूरा किया है, तथा समाज के उत्थान के लिए तथा आदिवासी समाज के बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की है, जिससे छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज की मांग पर, बिलासपुर शहर में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा लगाने, सर्व सुविधायुक्त पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, निर्माण किया जाने, शहीद नारायण सिंह का 10 दिसंबर को बलिदान दिवस है और मुख्यमंत्री ने लाल खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण के नाम पर करने की घोषणा की है। यह आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है। और आने वाले आने वाली पीढ़ीको समाज के गौरव इतिहास की जानकारी भी मिलेंगी। वंदना उईके ने राजधानी में मुख्यमंत्री से मिलकर उनके प्रति आभार जताया है। और बताया कि बिलासपुर जिला प्रशासन के द्वारा इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है।