• Sat. Feb 7th, 2026

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधार सेवाओं के लिए डाक विभाग की पहल आधार में पता, मोबाइल, जन्मतिथि सहित सभी अपडेट एक ही दिन में होंगे

0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

बिलासपुर :— भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष आधार शिविर का आयोजन 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। शिविर का समय सवेरे 10 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।

उक्त शिविर के माध्यम से नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे तथा आधार में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, बायोमेट्रिक एवं ई-मेल आईडी सहित अन्य आवश्यक अपडेट करवा सकेंगे। विशेष रूप से 5 वर्ष एवं 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों का निःशुल्क आधार अपडेट इस अवसर पर करा सकते हैं।

डाक विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए स्वयं एवं अपने बच्चों के आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य समय पर पूर्ण कराएं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed