रायपुर // छत्तीसगढ़ के प्रथम उपमुख्यमंत्री तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और छत्तीसगढ़ के कद्दावर व बेहद लोकप्रिय नेता श्री टी एस सिंहदेव से मुलाकात करने कवर्धा जिले के कांग्रेस के ग्रामीण राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले कांग्रेसी नेता श्री पालन सिंह बैस तथा नंदू चंद्रवंशी रायपुर पहुंचे और इन दोनों नेताओं ने तकरीबन आधे घंटे तक सिंहदेव से गुप्तगू किये ।बंद कमरे में हुई इस राजनीतिक मुलाकात को काफ़ी अहम बताया गया है, चूँकि ऐसा माना जा रहा है की बहुत जल्द श्री टी एस सिंहदेव की ताजपोशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में होने वाला है । मार्च -अप्रैल में तमिलनाडु और पुडुचेरी राज्य में विधानसभा का चुनाव होने वाला है तथा कांग्रेस पार्टी ने टी एस सिंहदेव को टिकट बाँटने वाली अत्यंत महत्त्वपूर्ण कमेटी “स्क्रीनिंग कमेटी “ का अध्यक्ष नियुक्त किया है! इन दोनों राज्यों में टिकट वितरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कांग्रेस पार्टी सिंहदेव को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कमान सौंपने जा रही है ।
कवर्धा जिले के इन दोनों नेताओं की सिंहदेव से नजदीकी जग जाहिर है । बैस और चंद्रवंशी ने संगठन सृजन के तहत जिला कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस तथा मंडल कमेटी में हुई नियुक्ति के बाद बने जातीय व राजनीतिक समीकरण तथा पड़ने वाले प्रभाव,मनरेगा संग्राम के तहत जिला कलेक्ट्रेट का घेराव एवं दूसरे दल से कांग्रेस में आये लोगों को तुरंत पार्टी की जिम्मेदारी देने के दुष्प्रभाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर कई चौंकाने वाली जानकारी दिये तथा उनसे आग्रह किये कि इस पर पार्टी में उच्च स्तर पर विचार हो और कार्यवाही भी सुनिश्चित हो ताकि पार्टी के पुराने और वफादार कार्यकर्ता के मन मे पार्टी के प्रति विश्वास पैदा हो सके।
इन दोनों नेताओं ने श्री सिंहदेव से आग्रह किया की मंडल से लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकारिणी में कांग्रेस के सक्रिय,साफ़ सुथरे छवि तथा जमीनी पकड़ रखने वाले वफ़ादार कांग्रेसियों को ही शामिल किया जाये ।दोनों कांग्रेसी नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज से भी मुलाकात करने प्रदेश मुख्यालय गये पर प्रवास पर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई ।