• Wed. Feb 11th, 2026

विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जगाने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम संपन्न

0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

बिलासपुर // विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जागृत करने, परीक्षा के तनाव को दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा-2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे जिले भर के शासकीय स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बच्चों ने तन्मयता से सुना।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे, जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडेय, समग्र शिक्षा के समस्त सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी), विकासखंड बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शहरी स्रोत समन्वयक सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान परीक्षा पे चर्चा का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें परीक्षा को जीवन का उत्सव मानने की सीख दी। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के मन की बात को सहजता से सुनते हुए परीक्षा की तैयारी, परीक्षा के समय तनाव की स्थिति, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में संतुलन, सीमित संसाधनों में सफलता प्राप्त करने के उपाय, खेल और शिक्षा के बीच सामंजस्य, साथ ही वर्तमान समय में तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सकारात्मक उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल, व्यावहारिक और प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानमंत्री के संवाद ने विद्यार्थियों के मन से भय और दबाव को दूर करते हुए उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता का संचार किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरक बताते हुए इसे अपने जीवन के लिए मार्गदर्शक बताया।

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त होकर पूरे मनोयोग से अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed