• Wed. Feb 11th, 2026

शहरी स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण की दिशा में जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण

0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

बिलासपुर // राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, बिलासपुर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मोपका स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्य, प्रमुख रणनीतियाँ, शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, नगरीय निकायों की जिम्मेदारियाँ, मिशन के संचालन में आने वाली चुनौतियाँ तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में नए स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना हेतु भूमि एवं भवन की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में महापौर पूजा विधानी, सभापति एवं एमआईसी सदस्य श्याम साहू सहित नगर निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों के पार्षदों की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल, डॉ. गायत्री बांधी, डॉ. रक्षित जोगी, डॉ. बी. के. वैष्णव, सुश्री प्यूली मजूमदार, डॉ. टारजन आदिले सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को शहरी स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी योजनाओं की गहन जानकारी प्रदान की गई, जिससे शहरी नागरिकों को सुलभ, सशक्त एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed