• Wed. Mar 25th, 2026

डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति मामलों में आमजन से जानकारी आमंत्रित की

1 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर // जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 3 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।

डीईओ ने आगे बताया कि तखतपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला खरकेना में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री रामकुमार साहू के परिवार से उनके पुत्र श्री मंयक साहू ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। इसी प्रकार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में शिक्षक एल.बी. के पद पर कार्यरत स्व. श्री अनिल कुमार सूर्यवंशी के पुत्र श्री शुभांशु सूर्यवंशी एवं शासकीय प्राथमिक शाला बालक भरनी में कार्यरत स्व. श्री रामकुमार कौशिक के पुत्र श्री हेमंत कुमार कौशिक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। आवेदकों के संबंध में जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में निर्धारित अवधि में दिया जा सकता है। विलंब से प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed