• Wed. Mar 25th, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बिलासपुर में चेतना महोत्सव, स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में बच्चों का ऐतिहासिक आयोजन

0 0
Read Time:5 Minute, 35 Second

बिलासपुर :— उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500  बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। और दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। श्री अरुण साव ने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

वहीं पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानन्द जी की रंगोली बनाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में बिलासपुरियन पहुंच रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर में आज 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में नशा मुक्ति की शपथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारत के आध्यात्म का परिचय कराया है। उन्होंने कहा कि, जो मनुष्य स्वयं पर नियंत्रण कर लेता है। वहीं दुनिया में महान होगा। मनुष्य वही है,जो स्वयं पर शासन कर सकता है। जिसमें आत्म संयम हो, आत्मनियंत्रण हो, आत्म अनुशासन हो, वहीं महान बनता है। उन्होंने कहा कि, सभी मिलकर एक बार फिर भारत की संस्कृति और अध्यात्म को दुनिया में फिर से पुनर्स्थापित करेंगे। यह जयंती संकल्प लेने का पावन अवसर है। सभी लोग भारत के अध्यात्म को दुनिया में फिर से स्थापित करेंगे।

*1500 बाल विवेकानंद सहित हजारों की संख्या में विशाल शोभायात्रा निकली*

स्वामी विवेकानंद जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद उद्यान पर समाप्त हुई, जहां स्वामी जी के समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

*स्वामी विवेकानंद जी की प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ अवलोकन किया। उद्यान में यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। यहां पहुंचकर बिलासपुर के नागरिक विवेकानंद जी की जीवनी से प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर श्री साव ने उद्यान में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवकीनंदन चौक में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। श्री साव ने स्वदेशी दौड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्री साव ने कहा कि, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी के प्रति गौरव का भाव होना आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। आज लाखों युवाओं ने उनके अनमोल विचार को आत्मसात करने का प्रण लिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक मा. धरमलाल कौशिक, विधायक मा. सुशांत शुक्ला जी, विधायक मा. धर्मजीत सिंह जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह जी,  राजेश सिंह जी, ओम माखीजा जी, शिक्षक गण, प्राचार्य, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed