• Wed. Mar 25th, 2026

कमिश्नर ने किया ’हॉफ वे होम’ का निरीक्षण हॉफ वे होम संस्था में 145 महिला-पुरुषों को संरक्षण, कौशल प्रशिक्षण से बनाया जा रहा आत्मनिर्भर अब तक 795 स्वस्थ मरीजों का सफल पुनर्वास, संभागायुक्त ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की

0 0
Read Time:1 Minute, 36 Second

बिलासपुर // कमिश्नर सुनील जैन एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कोनी में संचालित हॉफ वे होम संस्था का निरीक्षण किया। राज्य मानसिक चिकित्सालय में इलाज के बाद स्वस्थ हुए मरीजों को संक्रमणकालीन व्यवस्था के तहत उन्हें यहां संरक्षण दिया जाता है। महिला एवं पुरूष मिलाकर फिलहाल 145 लोगों को यहां संरक्षण दिया गया है। संरक्षित किये गये लोगों को इस दौरान संस्था द्वारा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है एवं उनका पुनर्वास किया जाता है। अब तक संस्था द्वारा 795 स्वस्थ हुए मरीजों का सफलता पूर्वक पुनर्वास किया जा चुका है। संस्था का संचालन मां डिण्डेश्वरी शिक्षा समिति द्वारा किया जाता है। संभागायुक्त ने संस्था का निरीक्षण कर निवासरत लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया और संस्थान के सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की परीविक्षा अधिकारी सरस्वती रामेश्री एवं संस्था के सचिव श्री प्रमोद शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed